Description : नवरात्रि का षष्ठम दिवस | माँ कात्यायनी की आराधना एवं हनुमान प्रेम की भावपूर्ण प्रस्तुति नवरात्रि के पावन षष्ठम दिवस पर प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर में माँ कात्यायनी की आराधना के साथ भक्ति, शक्ति, साहस और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। माँ कात्यायनी साहस, धर्म और अन्याय पर विजय की प्रतीक हैं। इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा *हनुमान जी के प्रति अटूट प्रेम, भक्ति और समर्पण* की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति के माध्यम से प्रभु श्रीराम के प्रति हनुमान जी की अनन्य भक्ति, सेवा भावना, निष्ठा और समर्पण जैसे आदर्शों को दर्शाया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों, नारी शक्ति तथा भक्तिभाव से परिचित कराना और उनके जीवन में नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथिगण एवं गणमान्य व्यक्ति श्री अजय कुमार सिंह जी – थाना प्रभारी (SHO), जेवर श्री विकास शर्मा जी – प्रवक्ता, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली श्री संजय कुमार जी – प्राचार्य, सनशाइन पब्लिक स्कूल, जेवर डॉ. जगमोहन शर्मा जी – जेवर श्री शिव कुमार शर्मा जी – श्री राव जी मंदिर प्रबंधक समिति, जयपुर श्री हरीश कुमार शर्मा जी – श्री दाऊजी मंदिर प्रबंधक समिति, जेवर श्रीमान विजय अत्री जी – गोविंदगढ़ चौधरी अमरपाल सिंह जी – समाजसेवी, गोविंदगढ़ श्रीमान तेजपाल भाटी जी – प्राचार्य, दयानतपुर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा एवं प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। *जय माँ कात्यायनी! जय बजरंगबली! जय श्रीराम!*

