Description : प्रज्ञान पब्लिक स्कूल, जेवर में नवरात्रि के पावन अवसर पर रामायण प्रसंग के अंतर्गत आज गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन एवं उनकी श्रीराम भक्ति पर आधारित एक भावपूर्ण प्रस्तुति आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास जी की प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा, भक्ति, समर्पण और आदर्श जीवन मूल्यों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। उनकी रचनाओं, विशेषकर श्रीरामचरितमानस, के माध्यम से विद्यार्थियों को मर्यादा, संस्कार, सत्य, प्रेम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और रामायण के आदर्शों से जोड़ना तथा उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करना रहा। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रभु श्रीराम के आदर्श जीवन को अपनाएँ, भक्ति और संस्कारों से अपने जीवन को प्रकाशित बनाएँ।

